Tag Archives: Janmudde

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय ने की प्रेसवार्ता

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में प्रेस वार्ता संबोधित की। मौके पर उन्होंने अपनी नौ मांगे रखी। यह रही नौ मांगे-

केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिया जाए।
परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाए।
प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली, पानी निशुल्क दिया जाए।
जड़ी बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो।

शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क हों।
एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क दिया जाए।
जंगली जानवरों द्वारा जनहानि होने पर 2500000 रुपए की क्षति पूर्ति तथा परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाए।
जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रति नाली 5000 क्षतिपूर्ति की जाए।
राज्य में अविलंब चकबंदी की जाए।

मौके पर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, विजयपाल सिंह रावत, विनोद सकलानी, मनोज गुसाईं, दिनेश सकलानी, अरविंद जैन, जगजीत सिंह जग्गी, संतोष प्रणाली आदि उपस्थित रहे।