Tag Archives: Janaki Setu

पुष्कर धामी को पुनः सीएम बनाए जाने पर गंगा तट पर हुई विशेष महिला गंगा आरती

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने गंग सबलाओं ने की विशेष गंगा आरती। इस विशेष अवसर पर विशेष प्रार्थना पूजा व कामना की गई कि ईश्वर व गंगा माँ पुष्कर सिंह धामी को शक्ति दें और स्वस्थ रखें इसके साथ ही महिला साधकों ने हवन कर आहुतियां दी।

शांति सिंह जी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड में समृद्धि लौटेगी। बहुत प्रगति होगी, और लोगों के मुद्दों को हल किया जाएगा। गंगा मैया आपके साथ है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली।

डॉ. ज्योति शर्मा ने धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने कहा है कि अब उन्हें पहाड़ से पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करके दिखाना होगा साथ ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व की कार्यशैली पर प्रशंसा जतायी। इसी क्रम में ऋषिकेश गंगा आरती की गंग सबलाओं ने नारी शक्ति व नेतृत्व को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को सराहा व सरकार की विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा देने हेतु शृद्धालुओं से जन संकल्प करवाया।

जानकी सेतु के समीप गंगा का बढ़ा जलस्तर, आठ लोग फंसे

मुनिकीरेती में आठ लोगों की जान तब आफत में आ गई, जब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी टापू में फंस गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि जल पुलिस के जवानों से समय रहते राफ्ट … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट पहले डोबराचांठी, जानकी सेतु और अब सूर्यधार..

पहले डोबराचांठी, जानकी सेतु और अब सूर्यधार। विकास की इबारत लिखते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को प्रदेशवासियों को सूर्यधार झील के रूप में एक नया तोहफा देने जा रहे हैं। सूर्यधार में झील बनकर तैयार हो गई है जिसका … अधिक पढ़े …