Tag Archives: Jagat Prakash Nadda

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ सीएम ने किया पौधरोपण, बलिदानियों को भी किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा कल से शुरु

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे पार्टी के चुनाव तैयारियों की थाह लेंगे और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के लिए लगभग पौने दो माह … अधिक पढे़ …

आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, कौशिक ने बताया संगठन का कार्यक्रम

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 20-21 अगस्त को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। यंहा नड्डा देहरादून व हरिद्वार जनपद के पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिनमें देहरादून के रायवाला में में सैनिकों के सम्मान व … अधिक पढे़ …