Tag Archives: High Court Uttarakhand

राज्य में महिला आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज, धामी सरकार के कानून को लगी मोहर

देहरादून। महिलाओं के हित में उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा बनाए गए महिला आरक्षण कानून पर अब उत्तराखंड हाई कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी है। आज हाई कोर्ट ने उत्तराखंड में महिला आरक्षण को चुनौती देने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है।

प्रदेश की धामी सरकार ने 30 नवंबर 2022 को विधानसभा में महिला आरक्षण बिल को सर्वसम्मति से पारित कराकर राजभवन भेजा था। राज्यपाल ने उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 को मंजूरी प्रदान कर दी थी, जिसके बाद राजभवन से विधेयक को विधायी विभाग भेज दिया गया, जहां से इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया।

इस कानून को लागू होने के बाद उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार मिल गया। आरक्षण का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा, जिनका उत्तराखंड राज्य का अधिवास (डोमिसाइल) है। बेशक वे राज्य से बाहर किसी भी स्थान पर निवास कर रही हों।

इधर, इस मामले में एक याचिका इसके विरोध में हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी जिसमें यह कहते हुए महिला आरक्षण कानून को चुनौती दी गयी कि राज्य सरकार ऐसा नहीं कर सकती। हाई कोर्ट ने इस मामले में आज सुनवाई करते हुए उक्त अपील को खारिज कर दिया है।

चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाने के निर्णय का आश्रम धर्मशाला समिति ने किया स्वागत

उच्च न्यायालय ने चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटाने पर आश्रम धर्मशाला प्रबंधन समिति ऋषिकेश हर्ष व्यक्त किया यात्रा प्रारंभ होने से उत्तराखंड के सभी मुख्य पड़ाव मैं रहने वाले सभी को मिलेगा। लाभ यात्रा प्रारंभ किए जाने पर … अधिक पढ़ें

नगर निगम ऋषिकेश को हाईकोर्ट का झटका, मूर्ति निर्माण कार्य पर रोक

ऋषिकेश के तहसील चैक पर नगर निगम द्वारा लगाई जा रही गौरा देवी की मूर्ति निर्माण कार्य पर नैनीताल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है कोर्ट ने कहा कि नगर निगम इस तरह से नेशनल हाइवे पर अतिक्रमण नही कर … अधिक पढ़े …

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक को हाईकोर्ट से राहत, फिलहाल अरेस्टिंग पर रोक

उच्च न्यायालय नैनीताल ने दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले के आरोपी भाजपा के विधायक महेश नेगी की अरेस्टिंग पर रोक लगा दी है। न्यायालय की एकलपीठ ने पीड़ित महिला को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश … अधिक पढ़े …

बिना लीज अनुबंध के चल रहा परमार्थ निकेतन, पैमाइश के बाद हुआ खुलासा

51 वर्षों से बिना लीज अनुबंध के परमार्थ निकेतन चल रहा है। इसका खुलासा शनिवार को हुई पैमाइश के बाद हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी पौड़ी धीरज गर्ब्याल ने प्रशासन की एक टीम को पैमाइश करने के लिए … read more