Tag Archives: Haryana news

शिक्षा नीति को लागू करने में हमारे शिक्षक पूर्ण उत्साह से कर रहे कार्यः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के गुरुग्राम में एसजीटी विश्वविद्यालय, बुधेरा में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से राष्ट्र निर्माण’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के नाम पर हुई। विश्वविद्यालय ने शिक्षा जगत में किए गए अपने कार्यों द्वारा अपने इस नाम को चरितार्थ किया है। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जहां एक ओर महान योद्धा थे वहीं दूसरी ओर वे अद्वितीय लेखक, विचारक और विश्व में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण करने वाले विराट व्यक्तित्व भी थे। शौर्य, समर्पण और बलिदान से परिपूर्ण उनका जीवन न केवल भारतवासियों के लिए प्रेरणापुंज है बल्कि समस्त विश्व के लिए एक पाथेय का कार्य भी करता है। वे शिक्षा के प्रचार-प्रसार को विशेष महत्व दिया करते थे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के समन्वित विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण माध्यम शिक्षा है। शिक्षा से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दिशा निर्देशन में तैयार की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में मनुष्य से मानवता तक और अतीत से आधुनिकता तक सभी बिंदुओं का समावेश है। नई शिक्षा नीति समय की मांग थी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में नए भारत के निर्माण और सामर्थ्य को सार्थक करने में यह शिक्षा नीति अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करने में सफल होगी। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग पर विशेष बल दिया गया है। यह कदम जहां एक ओर देश के सर्वांगीण विकास हेतु सहायक सिद्ध होगा वहीं देश को एकता के एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कौशल विकास अभियान के तहत ’’युवा भारत-नया भारत’’ से युवाओं को प्रोत्साहन मिला है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस शिक्षा नीति में जो विशेष प्राविधान किए गए हैं वे “आत्मनिर्भर“ भारत के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक शिक्षित और संस्कारी समाज के निर्माण में शिक्षकों की विशेष भूमिका रहती है। नई शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी शिक्षकों को पूरे मनोयोग से कार्य करने होंगे। यह महान कार्य तभी पूर्ण होगा जब नई शिक्षा नीति पूर्ण रूप से पूरे देश में लागू हो जाएगी। शिक्षा नीति को लागू करने के इस अभियान में हमारे शिक्षक पूर्ण उत्साह से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा दोनों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 को लागू किया है।

इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, एसजीटी विश्वविद्यालय के चांसलर राम बहादुर राय, कुलपति प्रो.ओ.पी.कालरा, मधुप्रीत कौर चावला, मनमोहन सिंह चावला, विश्वविद्यालय के अध्यापक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

चिंतन शिविर में शामिल हुए सीएम, राज्य की स्थिति से कराया अवगत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य कठिन … read more

चोरी की हुई ज्वैलरी के साथ हरियाणा से दो गिरफ्तार

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि गुमानीवाला निवासी सोहन सिंह के अनुसार 25 अप्रैल को वह पौड़ी से ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान ऋषिकेश बस अड्डे के पास से ऑटो में सवार हो गए। ऑटो में चार-पांच व्यक्तियों ने उनकी अटैची … अधिक पढ़े …

परिजनों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से मना किया तो नाबालिग युवती ने छोड़ा घर

यमुनानगर की एक किशोरी को परिजनों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर ऋषिकेश पहुंच गई। ऋषिकेश पुलिस ने किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाल रवि सैनी के … read more

नीलकंठ मंदिर में दर्शन के दौरान महिला से हुई चेन स्नैचिंग, चार महिलाएं गिरफ्तार

नीलकंठ मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला से चेन स्नैचिंग के आरोप में लक्ष्मणझूला पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीयूष जोशी पुत्र देवेंद्र जोशी निवासी सी57 न्यू भारत नगर, भिवानी हरियाणा ने तहरीर … अधिक पढ़े …

हरियाणा का युवक शिवपुरी में नहाने के दौरान गंगा में ओझिल

शिवपुरी में गंगा में नहाने के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया। दोस्तों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। मगर, युवक का कहीं पता नहीं चल … अधिक पढ़े …

गीता विश्व को निष्काम कर्म का देती है संदेशः टीएसआर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुरूक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में सम्बोधित करते हुए कहा कि गीता विश्व को निष्काम कर्म का संदेश देती है। जीवन का लक्ष्य भौतिक संसाधनों की प्राप्ति नहीं … read more

मनोहरलाल ने सीएम और दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

रविवार को हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी सरकार ने सत्ता की चाबी संभाली है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मनोहरलाल ने सीएम और दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्य के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य … read more

अपनी राजनीतिक पार्टी बनाना चाहता था रेप आरोपी बाबा राम रहीम

रेप का आरोपी गुरमीत राम रहीम सिंह अब 20 साल तक जेल में ही रहेगा। डेरा प्रमुख के तौर पर पिछले कई सालों में राम रहीम ने अपना रसूख इतना बड़ा कर लिया था कि हर राजनीतिक दल उसके आगे … अधिक पढ़े ….

आखिर क्यों? जेल में रामरहीम के साथ रहना चाहती है यह युवती

हर वक्त साथ रहने वाली डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका बाबा के साथ जेल में रहना चाहती थी। इसके लिए हनीप्रीत और डेरा मुखी के वकीलों ने बहुत कोशिश की, लेकिन … अधिक पढ़े………………..