Tag Archives: Gangotri highway jam

महिलाओं ने जल संस्थान दफ्तर में किया प्रदर्शन

ऋषिकेश।
ढालवाला-चौदहबीघा की महिलाएं बड़ी संख्या में आशुतोष नगर स्थित जल संस्थान दफ्तर पहुंचीं। यहां उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में पिछले छह महीने से पेयजल समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को कहा गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। बताया कि सबसे अधिक समस्या वार्ड 15, चार और तीन में बनी हुई है। कई घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोग दूर जलस्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कहा कि करोड़ों की लागत से बनी पंपिंग योजना के बावजूद भी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हो पा रही है।

111

उन्होंने जल्द समस्या हल नहीं होने पर गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यालय में अधिकारी नहीं मिलने पर महिलाओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने जलकल अभियंता को संबोधित ज्ञापन कर्मचारियों को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में निर्मला उनियाल, जगदेश्वरी भट्ट, विमला भट्ट, सुमन ग्वाड़ी, दीपिका कोठारी, बृहस्पति जुयाल, पुष्पा भट्ट, कुसुम भट्ट, कांती चौहान, राजेश्वरी चौहान, रीना भट्ट, ममता नेगी, सवित्री देवी, मुन्नी चौहान, सुनिता उनियाल, प्रीति भट्ट आदि शामिल रहे।