Tag Archives: Ganesh Festival

भारी बारिश के बावजूद सीएम ने किया गणेश महोत्सव में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा कालोनी, क्लेमेंटाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में प्रतिभाग किया। भारी बारिश के बीच 12 वें गणेश महोत्सव में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री ने गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

भगवान श्री गणेश जी के प्रति अपने श्रद्धा भक्ति के भाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तेज मूसलाधार बारिश के बावजूद भी गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश उत्सवों का देश है। उत्सव समाज को जीवंत बनाते हैं। भगवान गणेश हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव के अवसर में 50 लाख की धनराशि देने की घोषणा की और कहा कि इस धनराशि से हॉल बनाया जाएगा ताकि गणेश महोत्सव आने वाले समय में और धूमधाम से मनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारी बारिश में गणेश महोत्सव में इतनी संख्या में लोग आए हैं, ये उनकी श्रद्धा को बताता है। इतना भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम श्री कैलाश गहतोड़ी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

खरोला ने श्रीगणेश महोत्सव में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधासनभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गणपति सेवा मण्डल ऋषिकेश द्वारा गणपति महोत्सव 2021 के दौरान मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुँच कर … अधिक पढे़ …