Tag Archives: Executive Officer Badri Prasad Bhatt

मुनिकीरेती पालिका ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुनिकीरेती को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में पर्यावरण मित्रों का अहम योगदान है। कोरोनाकाल के दौरान जिस तरह से उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरस्त रखा, वह काबिले तारीफ है। पर्यावरण मित्रों को उन्होंने पुरस्कार देकर नवाजा।

मंगलवार को नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पालिका के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की मेहनत के दम पर ही चौथी बार मुनिकीरेती पालिका स्वच्छता में अव्वल रही है। उनके काम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने अपने कर्मचारियों के काम की तारीफ की। बताया कि पालिका को साढ़े सात लाख रुपये मिले हैं। ईनाम की राशि में सफाई निरीक्षक को 15 हजार और कर्मचारियों को 5715 रुपये दिए जा रहे हैं। मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, सभासद सुभाष चौहान, बिन्नू चौहान, सुषमा नेगी, मीनू गौडियाल, विनोद सकलानी, धर्म सिंह, मनोज बिष्ट, गजेंद्र सजवाण, बीना जोशी, कुंती उनियाल, कौशल चौहान, रोहित आदि रहे।

कूड़ा लाओ, काफी पियो
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि पालिका की ओर स्वच्छता में और बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत एक कॉफी मशीन खरीदी गई है। जो व्यक्ति कूड़ा लायेगा उसे काफी पिलाई जायेगी। साथ ही इसके साथ उनका पंजीकरण किया जायेगा। लकी ड्रॉ के माध्यम से उन्हें पुरस्कार भी दिया जायेगा।

जहां भी रहूं उत्कृष्ट कार्य करूंगा-भट्ट
मंगलवार को नगर पालिका मुनिकीरेती के ईओ बद्री प्रसाद भट्ट को अध्यक्ष रोशन रतूड़ी समेत समस्त कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ तो कर्मियों ने ईओ स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान डोईवाला से स्थानांतरित होकर आए ईओ उपेन्द्र तिवारी ने चार्ज संभाला।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि कहा कि ईओ बीपी भट्ट मुनिकीरेती पालिका में सिर्फ अधिकारी के तौर नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ कर यहाँ पर कार्य किया है। जिसका परिणाम यह रहा कि इस निकाय ने प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण में दो बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कहा कि स्थानांतरण सरकारी विभागों की एक रूटीन प्रक्रिया हैं। ईओ भट्ट ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसे बखूबी ढंग से पूरा करना चाहिए। यहां गंगा किनारे काम करना अच्छा अनुभव सदैव स्मरणीय और बेहतरीन रहेगा। आगे भी यही कोशिश जारी रहेगी कि जहां रहूं वहां उत्कृष्ट कार्य करूं।

कुंभ कार्यों के लिए ईओ की पीठ थपथपा गए विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव

नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में कुंभ कार्यों को लेकर की गई तैयारियों से संतुष्ट हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट की पीठ थपथपाई है। दरअसल, जिला निगरानी समिति के सदस्य … अधिक पढ़े …