Tag Archives: Doli of Gods and Goddesses

दिव्य स्नान के लिए हिमालय क्षेत्र के देवी देवताओं का हुआ आह्वान

हिमालय क्षेत्र के देवी देवताओं की डोली, नेजा निशान का हरिद्वार कुंभ महापर्व 2021 में दिव्य स्नान व शोभायात्रा के लिए आमन्त्रित करने हेतु आवाहन किया गया।

श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत गांववासी ( पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) नेतृत्व व दिशा निर्देशन ने मां गंगा से आशीष प्राप्तकर दीपदान व पूजन कार्यक्रम किया गया , जिसमे देवी-देवताओं का आवाह्न संकल्प लिया गया।

उपस्थित जनसमुदाय व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गांववासी ने कहा कि कुंभ महापर्व 2010 व 2016 की भांति ही इस वर्ष भी श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति के तत्वावधान शासन-प्रशासन के सहयोग तथा सहभागिता से दिव्य शोभायात्रा व पुण्य स्नान का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस आयोजन के लिये सम्पूर्ण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के देवी-देवताओं को स्थान-स्थान पर जाकर आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की मेजबानी सेमनागराजा भगवान श्रीकृष्ण जी करेंगे तथा परम् वैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ जी का ध्वज नेतृत्व करेगा।

इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाई ने भी पूर्ण सहयोग व सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाते हुए अंतरण व समागम के पर्व संक्रांति की नगरवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में केंद्रीय प्रवक्ता डॉ0 धीरेंद्र रांगड़, उषा रावत (पूर्व राज्य मंत्री), ज्योति सजवाण, गजेंद्र सिंह कंडियाल, बंसीधर पोखरियाल, संजय शास्त्री, भगवान सिंह रांगड़, आशाराम व्यास, नागेन्द्र गिरी महाराज, द्वारिका प्रसाद भट्ट, उषा भंडारी, भोपाल सिंह चैधरी, विमला रावत, सरोज डिमरी, महिपाल बिष्ट, निर्मला शर्मा, निर्मल उनियाल, धनसिंह रांगड़, विशालमणि पैन्यूली, सुशील नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, रमेश पैन्यूली आदि उपस्थित थे।