Tag Archives: District President Parvadoon BJP

पार्षद शौकत अली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मंडल अध्यक्ष पद से बर्खास्त

तीर्थनगरी में इन दिनों हाई प्रोफाइल हो चुके मामले के आरोपी पार्षद शौकत अली पर अब उन्हीं की पार्टी भाजपा ने भी कार्रवाई की है। जी हां, पार्षद शौकत अली को अल्पसंख्य मोर्चे के अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष परवादून शमशेर सिंह पुंडीर के निदे्रश पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चैधरी ने पार्टी लेटर पेड पर निष्कासन पत्र जारी किया। उन्होंने लिखा है कि वीरभद्र मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष पद पर काबिज पार्षद शौकत अली को पदमुक्त किया जाता है। इसकी जगह कार्यवाहक के रूप में अमित जैन इस पद को संभालेंगे।