Tag Archives: District President Business Board

संगठन में घर वापसी कर रहे व्यापारियों का हृदय से स्वागतः नरेश अग्रवाल

ऋषिकेश में व्यापारियों की एकजुटता को प्रयास तेज हो रहे है। विगत दिनों अलग-अलग संगठनों की बैठक के बाद अब व्यापारियों में एकता देखने को मिल रही है। इसका स्वागत प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने भी किया है। जिलाध्यक्ष ने इसे व्यापारियों की संगठन में घर वापसी बताया है।

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में हमारे व्यापार मंडल के परिवार के कुछ साथी हमसे अलग हो गए थे और उन्होंने अपना अलग व्यापारी संगठन बना लिया था यदि आज वह एकता के इस मंत्र के साथ अपने घर वापसी करना चाहते हैं तो हम इसका हृदय से स्वागत करते हैं।

वर्तमान में अभी चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। केवल नगर में सदस्यता अभियान किया जा रहा है जिसमें नगर के सभी व्यापारियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संविधान एवं नियमानुसार चुनाव की घोषणा सदस्यता अभियान के उपरांत कर दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय स्तर का एक मात्र लोकतंत्रिक संघठन है जिसमे प्रत्येक तीन वर्षो में अध्यक्ष व महामंत्री के चुनाव होते है, वर्तमान में प्रदेशभर में 367 इकाइयां कार्यरत हैं इसका मुख्यालय हल्द्वानी में हैं और हमारे प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र माहेर और महामंत्री प्रकाश मिश्रा हैं। बताया कि संगठन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबद्ध है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा है इस वर्ष चुनाव वृहद स्तर पर हो रहें है। जिसमें नगर का प्रत्येक व्यापारी इस चुनाव में मतदाता होगा। मतदान संभवत दिसम्बर माह में होगा।