Tag Archives: Dev Sanskriti Vishwavidyalaya Haridwar

देव संस्कृति विवि में उपराष्ट्रपति ने किया एशियाई शांति सुलह संस्थान का उद्धाटन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज हरिद्वार दौरे पर रहे। उपराष्ट्रपति ने शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्र छात्राओं को संबोधित किया। शांतिकुंज में मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह के तहत उपराष्ट्रपति ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचकर दक्षिण एशियाई शांति सुलह संस्थान का उद्घाटन किया।

साथ ही विश्वविद्यालय में बनी शौर्य दीवार पर देश के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रकृति भी हमारे लिए एक शिक्षक की तरह है। देश के अच्छे भविष्य के लिए प्रकृति और संस्कृति को साथ जुड़कर चलना होगा। वहीं हिंदी भाषा पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हुए उसे बढ़ावा देना चाहिए।

एक जमाने में शिवराज की टीम रहे धामी ने अपने अध्यक्ष का किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को … अधिक पढे़ …

स्वर्ण जयंती वर्ष में राष्ट्रपति पहुंचे शांतिकुंज

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शांतिकुंज पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह … अधिक पढे़ …