Tag Archives: Delhi News

दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम धामी ने की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाडो सराई, नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। साथ इस दौरान मुख्यमंत्री ने नामांकन रैली में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद, प्यार से निश्चित ही दक्षिणी दिल्ली श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी को सांसद बनाकर सदन में भेजने वाली है। यहां की जनता आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा लोगों के उत्साह और उमंग देखकर लगता है दिल्ली वाकई दिल वालो की है। उन्होंने कहा दिल्ली की सात लोकसभा सीट जीतकर दिल्लीवासी इतिहास दोहराने वाले हैं। दक्षिणी दिल्ली ऐतिहासिक क्षेत्र है। दक्षिणी दिल्ली के लोगों ने हमेशा से भाजपा को मजबूती प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा वो भगवान बद्री केदार, आदि कैलाश, गंगा यमुना के उद्गमस्थल की धरती से आप सभी के बीच रामवीर सिंह बिधूड़ी जी को विजय बनाने का आग्रह करने आए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। और लंबे समय बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आंतरिक तौर पर मजबूत और विश्वस्तर पर शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ा है। वही दूसरी ओर विपक्ष का गठबंधन अपने अस्तित्व, परिवार को बचाने, भ्रष्टाचार छुपाने, देश में तुष्टिकरण बढ़ाने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली अस्त व्यस्त हो गया है, शासन में अनेकों काम ठप पड़ गए हैं, नैतिकता की गुहाई देकर सत्ता में आने वाले लोग अब जेल में हैं। पर फिर भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। आप पार्टी के सारे मंत्री जेल में हैं। आप विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर मोदी जी को हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर मोदी जी को हटाने के लिए गठबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा विपक्षी गठबंधन देश विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री जी को हारना चाहता है। परंतु जनता इन्हें करारा जवाब देगी। आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने दिल से सत्ता सौंपी थी। पर उन्होंने दिल्ली की जनता को दिल से लूटने का काम किया। उन्होंने कहा अमेठी में भी कांग्रेस के अंतिम दिन आ गए हैं। अमेठी से कांग्रेस के बड़े नेता पर्चा दाखिल करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा का कोई मुकाबला नही है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली की जनता से भाजपा प्रत्याशी श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष अधिक से अधिक मतदान करने और प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सह – प्रभारी अल्का गुज्जर, राजकुमार चौटाला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने किया पीएम सड़क योजना के कार्यों को पूर्ण करने की अवधि बढ़ाने का अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-1 व 2 … read more

दिल्ली चुनाव में सीएम धामी की ताबड़तोड़ जनसभाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभाएं की। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने (वार्ड नंबर 9 संत नगर) में भाजपा प्रत्याशी रेखा रावत के … अधिक पढ़े …

एसडीआरएफ ने गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का शव किया बरामद

बीते रोज शिवपुरी में गंगा में डूबे एक युवक का शव बुधवार को एसडीआरएफ ने बैराज जलाशय से बरामद कर लिया है। शव की पहचान 20 वर्षीय कार्तिक पुत्र मोहन लाल निवासी रोहणी, दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि … अधिक पढ़े …

दो बच्चे, एक महिला और युवक को जल पुलिस ने बचाया

त्रिवेणी घाट पर अलग-अलग समय पर आज जल पुलिस ने 4 लोगों को डूबने से बचाया। इनमें शिवांश गांधी पुत्र अशोक गांधी उम्र 10 वर्ष निवासी महावीर नगर दिल्ली, रौनक चोपड़ा पुत्र अनीश चोपड़ा उम्र 13 वर्ष पता मोहन गार्डन … अधिक पढ़े …

नीमबीच में दिल्ली के युवकों को डूबने से बचाया

मुनिकीरेती थाना अंतर्गत नीमबीच तपोवन में दिल्ली से घूमने आए दो युवक गंगा में नहाते समय डूबने लगे। सूचना पर जल पुलिस की टीम ने राफ्ट की मदद से पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल … अधिक पढे़ …

उत्तराखंड के लाल शहीद इंस्पेक्टर को आज मिला इंसाफः नरेश बंसल

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड के लाल अमर शहीद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा व अन्य बाटला हाऊस इनकाउंटर मे शामिल पुलिस अधिकारीयो व जवानों की वीरता को सलाम व शहादत को शत-शत नमन किया और नमन् … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड सदन में हिमाद्रि एम्पोरियम का हुआ उद्धाटन

नई दिल्ली स्थित उत्त्तराखण्ड सदन में नवस्थापित “हिमाद्रि एम्पोरियम” का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एम्पोरियम का उद्देश्य उत्तराखंड के हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों का विकास, विपणन एवं विक्रय है। … अधिक पढ़े …

गंगा में नहाने के दौरान अनियंत्रित हुआ दिल्ली का युवक, डूबा

दिल्ली के पहाड़गंज का एक युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान अनियंत्रित होकर डूब गया। मौके पर पहुंची मुनिकीरेती पुलिस ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। मगर, युवक का कुछ पता न चल सका। मौके पर जल पुलिस और … अधिक पढ़े …

मैक्स में भर्ती दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की सेहत में नहीं हो रहा सुधार

दिल्ली के सरकारी अस्पताल लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अब मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसा उनकी तबियत में सुधार न होने के कारण किया गया। था। मनीष सिसोदिया को … अधिक पढ़े …