Tag Archives: Delhi AIIMS

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली में भर्ती किये गये घायल वनकर्मी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। अब तक तीन घायलों को भर्ती किया जा चुका है, जबकि चौथे घायल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।
मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती किये गये घायलों के परिजनों के दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था के भी निर्देश स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा को दिये हैं।
केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने भी भर्ती घायलों का हाल-चाल जाना तथा उनके उपचार की जानकारी भी प्राप्त की।

दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए सीएम त्रिवेंद्र, अभी रहना होगा होम आइसोलेट

उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स से आज डिस्चार्ज हो गए हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, मगर चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए होम आइसोलेट रहने … अधिक पढ़े …

राजकीय सम्मान के साथ जेटली पंचतत्व में विलीन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली आज अपने अनंत सफर पर रवाना हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा के संकटमोचक को अंतिम विदाई देने के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष … अधिक पढ़े …