Tag Archives: declenational Ward

ढालवाला में मुसीबत का सबब बना चोक नाला

ऋषिकेश।
नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते ढालवाला वार्ड दो में चोक नाला लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी न होने से कॉलोनी परिसर में कीचड़ पसरा हुआ है और इससे लोगों का जीना भी दूभर हो चुका है। क्षेत्रवासियों ने पालिका प्रशासन से पानी की निकासी करवाने की मांग की है।
ढालवाला के वार्ड दो में लंबे समय से चोक नाला लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यहां लगभग 50 परिवार रहते हैं। लेकिन, इस कॉलोनी में दुर्गंध और गंदगी के चलते लोगों को गंभीर बीमारियों का डर भी सताने लगा है।
101स्थानीय निवासी सुरेश राणा, अब्बल सिंह और दरम्यान सिंह कैंत्युरा का कहना है कि बरसात के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। कई बार शिकायत के बावजूद पालिका प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। इधर, पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल का कहना है कि जल्द ही नाले की निकासी का प्रबंध करवा दिया जाएगा।