Tag Archives: Congress leader Salman Khurshid

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका

भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के द्वारा हिंदुओं के विरोध में दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका।
मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के नेता बताएं, क्या इस देश के सवा सौ करोड़ हिंदू आतंकवादी हैं। कांग्रेस के नेता इस देश में कौन से कार्य संस्कृति को जन्म देना चाहते हैं। यहां के सनातनी हिंदुओं को आतंकवादी बताकर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का पाप कांग्रेस के नेताओं ने आजादी के बाद से लगातार किया है और जिसका नतीजा देश के अंदर आपसी वैमनस्यता के कारण देश की सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचा है।

सती ने कहा कांग्रेस के नेताओं ने देश के लोकतंत्र को भी कमजोर करने का काम किया है। जिसके कारण देश के अंदर कांग्रेस ने वोट मांगने का अधिकार खो दिया क्योंकि बहुसंख्यक हिंदुओं के प्रति कांग्रेस की अगर यह सोच है तो वह किस अधिकार से हिंदुओं से वोट मांगने के लिए हिंदुओं की चौखट पर जाएंगे। तुष्टिकरण की राजनीति शुरू से ही कांग्रेस का सबसे बड़ा हथियार रहा है, लेकिन आज समाज की धारणाएं बदल चुकी है अब समाज शिक्षित हो चुका है। इसका खामियाजा निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनाओ में भुगतना पड़ेगा। सती ने कहा कांग्रेस दंगों की राजनीति करती है, आज महाराष्ट्र के अंदर जिस प्रकार के कथित दंगे कांग्रेस के द्वारा कराए जा रहे हैं। कौन नहीं जानता है महाराष्ट्र में किसकी सरकार है पहले मालेगाव में साधु संतों की हत्या और आज दंगे भड़का कर हिंदुओं के प्रतिष्ठानों को तोड़फोड़ कर हिंदुओं की हत्या कराना यह सब किसके इशारे पर हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसकी भी निष्पक्ष जांच की मांग करती है, पूरा देश इनके षड्यंत्र को समझ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कांग्रेस की इस प्रकार की मानसिकता का विरोध करता है और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की निंदा करता है। राहुल गांधी अगर इस देश के लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं तो उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। जिससे देश के अंदर एकता और अखंडता बनी रहे समाज में सद्भावना बनी रहे नहीं तो राहुल गांधी मठ मंदिरों में जाने का पाखंड करना बंद करें।
पुतला फूंकने वालो में महामंत्री जयंत किशोर शर्मा नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, विकास तेवतिया, सचिन अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, हरीश तिवाडी, राकेश पारछा, संजीव पाल, मनोज साहल, गंभीर मेवाड़, त्रिलोक परमार, संजीव सिलस्वाल, मुकेश ग्रोवर, साकेत शर्मा, भूपेंद्र राणा, सिमरन गाबा, नविता अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सौरभ गग, राजू शर्मा, राजू नरसिम्हा, अनीता तिवारी, अंकित चौहान, अमित वत्स, मनीष मौर्य, रोहित राम, प्रदीप दुबे, सागर शर्मा, उषा जोशी, मोनिका गर्ग, पुष्पा नेगी, विमल चंद, भगवती भट्ट, राहुल दिवाकर, जितेंद्र जायसवाल, मोहित राष्ट्रवादी, ऋषि राजपूत, राधेश्याम जाटव, सतीश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।