Tag Archives: Congress Bhavan Rishikesh

कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस की नई टीम का स्वागत किया गया। नई टीम 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत घर-घर जाकर करेगी। नई टीम ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कहीं।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकताओं ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह, बापूनगर (श्यामपुर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजयपाल रावत, ऋषिकेश ब्लॉक (रायवाला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोकुल चन्द रमोला का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय और निवर्तमान रायवाला अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल ने माला पहनाकर ने उन्हें दायित्व सौंपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी निर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। विकास विरोधी सरकार के विरुद्ध जनता के बीच जाकर जनता को जागरूक करेंगे। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर तक कांग्रेस की विचार धारा को पहुंचाने का काम करेंगे। यह कार्यक्रम 26 जनवरी सेशुरू किया जायेगा।
स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, राजपाल खरोला, दीप शर्मा, चन्दन पंवार, शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद अजीत सिंह, पार्षद चेतन चैहान, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, दीपक जाटव, यूंका कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, प्रदेश महासचिव युंका अभिनव मलिक, ललित मोहन मिश्रा, अंशुल त्यागी, जितेंद्र त्यागी,रवि राणा, जतिन जाटव, प्रवीन जाटव, राकेश कंडियाल, गब्बर केंतुरा, मुकेश जाटव, गौरव राणा, जितेन्द्र पाल पाठी, यश अरोड़ा, अशोक शर्मा, देव बोहरा, गौरव झा, कार्तिक, आशीष, सरोज देवराडी, शिवम रावत, विक्रम भंडारी, हरिराम वर्मा, सरोजनी थपलियाल, रेनूनेगी, उमा ऑबरॉय, मधुजोशी, सतीश शर्मा, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, जयपाल सिंह, करम चन्द, संजय नेगी, दिग्विजय कैन्तुरा आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेशः महंगाई और गिरती स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का सांकेतिक धरना

बढ़ती महंगाई एवं गिरती हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर ऋषिकेश कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि पूरे देश में महंगाई … अधिक पढ़े …