Tag Archives: civil exam

यमेश्वर के वर्णित नेगी ने पाया सिविल परीक्षा में 13वां स्थान

शुक्रवार की देर शाम आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस, सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए और बी की परीक्षा के फाइनल परिणाम घोषित किए। इसमें यमेश्वर पौड़ी गढ़वाल के होनहार वर्णित नेगी ने भी अपना परचम लहराया है।

वर्णित के चाचा एनएस नेगी वर्तमान में ऊर्जा निगम हरिद्वार में सहायक अभियंता मीटर के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया उनके भतीजे वर्णित नेगी ने पढ़ाई में पहले से ही होनहार रहा है। वर्णित के पिता देवेन्द्र सिंह नेगी इंटर कॉलेज परसदा विलासपुर, छत्तीसगढ़ में प्रधानाचार्य के पद पर है, जबकि माता सीमा नेगी राजकीय महाविद्यालय विलासपुर में प्रवक्ता है। वर्णित के बड़ा भाई डा. अंकित नेगी बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। उन्होंने बताया कि वर्णित ने विलासपुर डीएवी से हाईस्कूल पास किया।

कोटा से इंटर और कोचिंग की पढ़ाई की। वर्णित ने एनआइटी सूरतकल मैसूर कर्नाटक से सिविल में बीटेक किया। वर्णित ने सिविल परीक्षा के पहले प्रयास में 504वीं रैंक हासिल की। उनकी नियुक्ति रेलवे में सहायक आयुक्त सुरक्षा के पद पर हुई। मगर, वर्णित इतने पर खुश नहीं हुए। उन्होंने पुनः तैयारी की और दूसरे प्रयास में पूरे देश में आईएएस की परीक्षा में 13वां स्थान हासिल किया।