Tag Archives: BJP Virbhadra Mandal

भाजपा में ही होता है सर्वसमाज का सम्मानः डा. अग्रवाल

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने संगठन को मजबूती देते हुए आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में एकजुट होने पर जोर दिया।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात पर मंत्री डा. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में नये दायित्व मिलने पर बधाई दी। डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही सर्वसमाज का सम्मान होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भाजपा ही है, जो सम्मान कार्यकर्ताओं को भाजपा से मिलता है, अन्य संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव के लिए तत्पर होकर कार्य करने का आवाहन किया।

डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की लोकहितकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठक व्यक्ति तक लेकर जाएं, जिससे आम व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नवनियुक्त महामंत्री तनु तेवतिया, गौरव कैंथोला, उपाध्यक्ष जगदंबा सेमवाल, प्रिया ढकाल, विजय जुगलान, बालम रावत, कोषाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, मंत्री शशी सेमल्टी, संदीप छिंद्रा, पुनीता भंडारी, मीडिया प्रभारी हेमलता चैहान, सोशल मीडिया प्रभारी राज कोठारी, युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निखिल बर्थवाल, महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ऋषभ जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा वीरभद्र मंडल ने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताए

भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से आईडीपीएल इंटर कॉलेज में अध्ययनरत 600 बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व और प्लास्टिक के नुकसान बताए। वीरभद्र मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया हम सभी एक … read more

ऋषिकेशः वीरभद्र मंडल भाजपा में बूथों की सत्यापन बैठक में हुआ आह्वान

वीरभद्र मंडल के बापू ग्राम शक्ति केंद्र में 6 बूथों के बूथ सत्यापन की बैठक आज बुलाई गई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विपिन कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठित और अनुशासित पार्टी है इसलिए पार्टी के … अधिक पढे़ …

भाजपा वीरभद्र मंडल ने सीएम के स्वास्थ्य लाभ को किया महादेव मंदिर में हवन

भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य कामना को लेकर के त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर में हवन यज्ञ किया। मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कोरोना … अधिक पढ़े …

भगवान वीरभद्र से की सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

भारतीय जनता पार्टी वीरभद्र मंडल ऋषिकेश की ओर से आज भगवान वीरभद्र के मंदिर में दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, … अधिक पढ़े …