Tag Archives: BJP State Office

एक दूसरे का मुंह मीठा कर महेन्द्र भटट को प्रदेश अध्यक्ष बनने का जश्न मनाया

पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट के भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर कैनिबेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया।
सोमवार को दून तिराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आतिशबाजी कर नारे लगाए गए। मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भट्ट के कुशल नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी। बताया कि महेंद्र भट्ट गढ़वाल और कुमाऊं के लोकप्रिय नेता हैं। उसी का लाभ भट्ट को मिला। बताया कि पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।
मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक रहे। बताया कि भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक, भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक रहे। डॉ अग्रवाल ने बताया कि भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020 तक रहे।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भट्ट भाजपा गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे। कहा कि 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे। साथ ही वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक रहे है। कहा कि इन तमाम उपलब्धि होने का लाभ महेंद्र भट्ट को मिला।
मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि महेद्र प्रसाद भट्ट के दिशा निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। युवाओं को आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलेगी। कहा कि ऋषिकेश के निवासी होने के नाते यहां भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन होगा। कहा कि उनका लंबा अनुभव पार्टी के भीतर रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी उत्तराखंड में और मजबूत होगी।
इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल को कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाया, जबकि मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, इंद्र कुमार गोदवानी, हरीश तिवाड़ी, पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, राकेश पारछा, अनिता तिवारी, राकेश चंद, माधवी गुप्ता, मोनिका गर्ग, रूपेश गुप्ता, त्रिलोक परमार, दिगम्बर नौटियाल, अरूण जुगलान, दीपक बिष्ट, बृजेश शर्मा, प्रभाकर शर्मा, भावना किशन, भावना भट्ट, हरीशंकर प्रजापति, राहुल दीवाकर, सिमरन गाबा, अनिकेत गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, संजीव सिलस्वाल, सचिन अग्रवाल, सौरभ गर्ग सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता देगी राज्य सरकार-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से नौजवानों के लिए भारतीय सेना के द्वार खोलने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से … अधिक पढ़े …

सीएम का चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पंतनगर से स्टेट प्लेन … अधिक पढ़े …