Tag Archives: BJP National Executive

प्रदेश में चुनाव से पहले 252 बैठकें आयोजित कर रही भाजपा

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए आगामी महीनों में 252 बैठकें आयोजित करने जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ तक लाने का प्रयास करेगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी में इसका निर्णय लिया गया है। रविवार को हुई बैठक के दौरान हाईकमान ने इसके निर्देश प्रदेा पदाधिकारियों को दिये है।
इसके लिए शक्ति केंद्र, बूथ, ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने के साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी जमीनी स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पार्टी की भावी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरुक करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी अगले दो महीनों के दौरान राज्य भर में 252 के करीब बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास मजबूत संगठन है और अपनी छोटी से छोटी इकाई के जरिए चुनाव प्रचार अभियान को आम आदमी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों में उतरने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी इस बार भी रिकार्ड मतों से विधानसभा चुनावों में विजयी रहेगी।
बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पिछले पांच सालों में किए गए कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्टी की भावी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। विदित है कि हालिया दौरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राज्य में किए गए कार्यों के साथ ही भावी योजनाओं पर फोकस कर रहे हैं। इसी तर्ज पर पार्टी पदाधिकारियों को भी आम लोगों तक संवाद कायम करने को कहा गया है।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 … अधिक पढ़े …