Tag Archives: BJP Metropolitan Dehradun

दून लाइब्रेरी को लोक पुस्तकालय घोषित करने पर सीएम का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से महानगर भाजपा के प्रतिनिधियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर देहरादून को लोक पुस्तकालय घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर को और अधिक उपयोगी बनाये जाने के लिये यह निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थी, शोधार्थी एवं बुद्धिजीवियों के साथ साहित्य प्रेमियों को सुविधा होगी। शहर के केंद्र में उपयुक्त स्थल पर स्थापित यह संस्थान सभी के आवागमन के लिये भी सुविधायुक्त होने से इसकी उपयोगिता भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर सुरेन्द्र राणा, विजेन्द्र थपलियाल, सुमित पाण्डे, अंजू बिष्ट, प्रकाश बड़ोनी आदि उपस्थित थे।