Tag Archives: BJP Contact Campaign

हर घर भाजपा घर-घर भाजपा अभियान आज से शुरु

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के वीरभद्र मंडल के मीरा नगर में स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के संपर्क अभियान हर घर भाजपा घर-घर भाजपा अभियान का प्रारंभ किया।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने अनेक दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं मीरा नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर घर पहुंच कर संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि साढ़े 4 वर्षों में ऋषिकेश विधानसभा सहित संपूर्ण क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ। महिलाओं का सम्मान, सैनिकों का कल्याण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतीय क्षेत्रों का विकास, घर-घर शिक्षा, हर वर्ग को शिक्षा, कमजोर वर्ग का विकास, ग्रामीण एवं पंचायती विकास, किसान समृद्धि आदि विषयों को लेकर भाजपा प्रदेश के जनता के समक्ष अपना संपर्क अभियान चला रही है।

विस अध्यक्ष ने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति सकारात्मक संदेश है उन्होंने विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास नामक स्टीकर चिपका कर संपर्क अभियान का प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए केदारनाथ के उद्बोधन का हवाला देकर कहा है कि प्रधानमंत्री ने भी उत्तराखंड के लिए यह 10 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण बताएं और कहा कि इन 10 वर्षों में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर संपर्क अभियान चलाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, ऋषिकेश विधानसभा के विस्तारक मोहित राष्ट्रवादी, वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जगदंबा सेमवाल, स्थानीय पार्षद एवं मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, राहुल, सुनील यादव, राहुल कुकरेती, दया सिंह, प्रमिला देवी, सदानंद यादव, माया घले, रणजीत, मोहित कुमार, बिंदु गुप्ता, राकेश कुमार, निर्मला उनियाल, मोहित प्रसाद, मेहर कुमार सिंह बिष्ट, तिलक सिंह, चौहान, अनार सिंह, रघुवीर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान में भाग लिया।