Tag Archives: Bhimtal assembly constituency

पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 300 कार्यकर्ताओं ने भाजपा से दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण के बाद भीमताल विधानसभा में बगावत की शुरुआत हो गई है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष व नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके मनोज साह समेत 300 कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। सभी ने अपने-अपने इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भेजे हैं।
वहीं पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने कार्यकर्ताओं की राय के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। साह ने शुक्रवार को अपने 300 से अधिक समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साह ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जो कुछ माह पूर्व ही भाजपा में शामिल हुआ है। साह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट न देकर मनोबल तोड़ने का काम किया है। इससे आहत होकर वह और सैकडों पदाधिकारियों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है।
साह ने कहा कि वह अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। साथ ही जीत हासिल कर पार्टी को अपनी पकड़ दिखाएंगे। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी साह को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की बात कही है। ज्ञापन में धारी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, आलम सिंह नगदली, हिरेश सिंह बिष्ट, इंद्र कुमार मेलकानी, कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, पान सिंह, रविंद्र कर्नाटक समेत सैकेंडों लोगों के हस्ताक्षर है।

ओखलकाण्डा में 38 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा भीमताल के विकास खण्ड ओखलकाण्डा खनस्यू में 3.67 करोड़ की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 34.21 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बडौन राजकीय इन्टर कालेज का उच्चीकरण, ककोड … अधिक पढे़ …

विस भीमताल को आपदा प्रभावित विधानसभा घोषित करे सरकार-लाखन सिंह नेगी

जिला पंचायत सदस्य दाड़िम व विधायक प्रत्याशी-2022 लाखन सिंह नेगी ने आज जनसभा के जरिए राज्य सरकार से भीमताल विधानसभा को आपदा प्रभावित विधानसभा घोषित करने की मांग की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सही तरीके से आंकलन कर … अधिक पढे़ …