Tag Archives: Bharat Bhushan Award

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने किया भारत भूषण अवार्ड से सुशोभित सूरज नौटियाल को सम्मानित

दून मार्ग स्थित कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ निवासी सूरज नौटियाल को सम्मानित किया गया। महासभा अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी ने कहा कि सूरज ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

उन्हें इतनी कम उम्र में भारत भूषण अवार्ड से नवाजा गया है। पूर्व में भी सूरज नौटियाल को भारत के टॉप 100 आर्थर अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके साथ ही सूरज नौटियाल को हाल में प्रकाशित उनकी पुस्तिका लास्ट ऑफ गर्ल की सफलता के लिए अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।