Tag Archives: Assembly Session

शीतकालीन सत्र में दो ऐतिहासिक विधेयक पास, धामी का नाम स्वर्णिम अक्षरों दर्ज

उत्तराखंड में विधानसभा अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून का प्राविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एक बार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। बुधवार को विधानसभा में इन विधेयकों के पास होने से प्रदेश में इसे लागू करने की जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभमि है यहां पर धर्मान्तरण जैसी चीजें हमारे लिए बहुत घातक है इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक के लिए कठोर से कठोर कानून बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इस कानून को पूरी दृढ़ता से प्रदेश में लागू किया जाएगा। वहीं उत्तराखण्ड में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और सरकार ने यह पहले ही तय किया था कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस प्रदेश में मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें इस क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिले। महिलाओं के लिए राज्याधीन सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था देने करने यह अधिनियम मातृ शक्ति को समर्पित है।

मैक्स पहुंचकर परिवहन मंत्री चन्दनराम दास का हाल जाना

परिवहन मंत्री चन्दनराम दास की विधानसभा सत्र के दौरान अचानक बिगड़ी तबियत के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर उनका स्वास्थ्य का हाल जाना। बुधवार को विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन दोपहर बाद परिवहन मंत्री चन्दन रामदास … अधिक पढ़े …

जिनके शौर्य से घबराते थे चीन और पाकिस्तान, उनके जाने से शोक में डूबा हिन्दुस्तान

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के युद्ध कौशल से चीन और पाकिस्तान घबराते थे। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बहादुरी के किस्से सदियों तक लोगों के जेहन में रहेंगे। गुरुवार को बिपिन रावत के गृह राज्य में उत्तराखंड … अधिक पढे़ …

धामी कैबिनेट के फैसले, जानिए किन-किन मामलों में सरकार ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार शाम को कैबिनेट बैठक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने देवस्थानम बोर्ड को रद् करने पर हामी भर दी है। बोर्ड को कैंसिल करने का प्रस्ताव अब … अधिक पढे़ …

डेढ़ लाख से अधिक लोगों को राहत देने के लिए धामी सरकार लायेगी अध्यादेश

नजूल नीति पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब उतराखंड सरकार इसी महीने इसका अध्यादेश लाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे पहले छह दिसंबर की कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। शहरी विकास मंत्री … अधिक पढे़ …

भाजपा ने गैरसैंण के मुद्दे पर प्रदेश की जनता को किया गुमराह-राजे सिंह नेगी

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गैरसैंण के मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेकने का आरोप जड़ा है। विधानसभा सत्र भी गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही करवाने के फेसले की पुरजोर शब्दों में निंदा करते हुए पार्टी ने भाजपा … अधिक पढे़ …

आईडीपीएल में आवासीय समस्या को विधानसभा सत्र में रखेंगे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के गैरसैण में विधानसभा सत्र में जाते हुए ऋषिकेश पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को आईडीपीएल में … अधिक पढ़े …

कुंजवाल ने विस सत्र के आयोजन पर उठाए सवाल

उत्तराखंड विधानसभा के कल 24 जून से आरंभ हो रहे सत्र के सिलसिले में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि संसदीय कार्य मंत्री रहे दिवंगत … अधिक पढ़े …

29 जून को पौड़ी में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक

पौड़ी गढ़वाल कमिश्नरी के गठन की स्वर्ण जयंती, यानी 50 वर्ष पूरे होने के मौके को त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार खास बनाने जा रही है। 29 जून को पौड़ी में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। यह … अधिक पढ़े …