Tag Archives: Ashok Kumar DGLO

मास्क न पहनने और लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आठ करोड़ का राजस्व वसूला

अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन में प्रदेश में अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 9497, मास्क न पहनने पर 105544, क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 765, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 211 व्यक्तियों पर अभियोग पंजीकरण और चालान की कार्यवाही की गयी है। साथ ही पुलिस एक्ट के अर्न्तगत 1.68 करोड़, एमवी एक्ट के अन्तर्गत 5.60 करोड़, डीएम एक्ट व माहमारी विनियमावली के अन्तर्गत 99.33 लाख कुल 8.28 करोड़ रूपए का संयोजन शुल्क जुर्माना वसूला गया है।’

एहतियातन अभी तक 965 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया, जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 820 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं। साथ ही 29 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजीटिव पाये गए, जिसमें से 09 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर वापस ड्यूटी करने लगे हैं। कोरोना वायरस को हराकर ड्यूटी पर पहुंचे इन 09 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

एक ट्वीट से अपनों के बीच घर पहुंचा मानसिक दिव्यांग मनोज

बीते 30 मई को मैनपुरी निवासी केसी दुबे ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि मैनपुरी में उनके घर के आसपास एक मानसिक रूप से दिव्यांग सड़कों पर भटक रहा है। लॉकडाउन के चलते … read more