Tag Archives: Artisans of Garhwal literature

डा. उमेश चमोला को गढ़वाल महासभा ने किया सम्मानित

विख्यात रूसी विद्वान लेखक लियो टॉलस्टॉय की कहानियां का गढ़वाली भाषा में अनुवाद कर विश्वपटल पर गढ संस्कृति के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ उमेश चमोला को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने सम्मानित किया।

डा. राजे नेगी ने बताया कि इससे पूर्व डॉ चमोला के गढ़वाली में दो उपन्यास, एक खण्ड काव्य, एक गीत कविता संग्रह, एक व्यंग्य संग्रह ओर बाल नाटिका संग्रह सहित अब तक कुल 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

साहित्यिकार डॉ उमेश चमोला ने इस मौके पर बताया कि टॉलस्टाय की कहानियों के माध्यम से उन्होंने गढ़वाली साहित्य को नया शिल्प एवं नई कथा शेली देने का प्रयास किया है। अंग्रेजी के वाक्यांसो का शुद्ध गढ़वाली के कहावतों ओर मुहावरों के रूप में प्रयोग किया गया है जो गढ़वाली की शब्द संपदा को भी सिद्ध करती है। पुस्तक की सारी कहानियां बच्चो के नैतिक विकास में उपयोगी साबित होंगी।