Tag Archives: Anantnag district

अमरनाथ यात्रियों पर आंतकी हमला, 6 की मौत

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की खबर है। इस हमले में छह तीर्थयात्री मारे गए हैं जबकि 12 अन्य घायल हैं। आतंकियों ने पुलिस पार्टी को भी निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनया है।
यह हमला अनंतनाग के पास बटेंगू में हुआ जहां यात्रियों से भरी बस पर अतंकियों ने फायरिंग कर दी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बालटाल से लौट रही बस पर रात करीब 8.20 बजे यह हमला हुआ। आतंकी हमला करने के बाद फरार हो गए और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

आर्मी के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों ने आर्मी के काफिले पर हमला किया। काफिले पर फायरिंग जिले के काजीगुंड इलाके में हुई। इसमें 2 जवान शहीद और 5 जख्मी हो गए। उधर, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और … अधिक पढ़े ….