Tag Archives: Amrit Mahotsav of Azadi

प्रभात फेरी के जरिए सीएम ने किया हर घर तिरंगा फहराने का आवाहन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एस.एस.पी दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी आदि उपस्थित थे।

सेब उत्पादन में बने राज्य की पहचान, मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 12 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य … अधिक पढ़े …

हर हाथ को काम दिलाना ही है हस्तशिल्प का लक्ष्यः डा. ज्योति जुयाल

भारत सरकार के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय हस्तशिल्प द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज कार्यशाला के दूसरे दिन एमआईटी संस्थान में हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें … अधिक पढ़े …

एमआईटी में तीन दिवसीय हस्तशिल्प कला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

अगले तीन दिनों तक एमआईटी ढालवाला में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हस्तशिल्प कला जागरूकता कार्यक्रय आयोजित किया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम की शुरूआत वस्त्र मंत्रालय सहायक निदेशक नलिन राय, … अधिक पढ़े …