Tag Archives: 11th CM in Uttarakhand

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व में उत्तराखंड में लगा रहा सत्ता की बंदरबाटः खरोला

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में ‘सत्ता की बंदरबांट’ में लगा है और मौसम के तरह मुख्यमंत्री को बदलने का काम कर रहा है। ‘खिलौनों की तरह मुख्यमंत्री बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिम्मेदार हैं।

कहा शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, ग्रीष्मकाल सत्र में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अब मानसून सत्र के लिए नया मुख्यमंत्री, भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट कर रहा है। प्रदेश की महान जनता ने मोदी के डबल इंजन की बातो में आकर प्रचण्ड बहुमत के साथ उत्तराखंड के भविष्य की कमान भाजपा को सौपी थी, लेकिन भाजपा ने उत्तराखंड की जनता के सपनो को चकनाचूर करने का काम किया है।