Tag Archives: ट्रैकिंग-ट्रैकर्स-हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा-नए और अज्ञात पर्वतीय स्थल-पर्वतारोहण

सीएम त्रिवेन्द्र ने महिलाओं को पर्वतारोहण से जुड़ने को कहा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य में नए और अज्ञात पर्वतीय जगहों पर ट्रैकिंग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। टैकर्स हर बार नए डेस्टिनेशन पर जाते है, तो दुनिया को नए पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलती है। साथ ही उस क्षेत्र की विशेषता और कठिनाइयों का भी पता चलता है। जिससे दुनियाभर के पर्यटकों और ट्रैकर्स की रूचि भी एन पर्यटक स्थलों को लेकर बढ़ती है। इससे रोजगाार भी बढ़ेगा।

इस दौरान सीएम ने कहा कि ट्रैकिंग अभियानों को पर्यावरण, हिमालय सरंक्षण, नदियों के पुर्नजीवीकरण, गंगा के स्वच्छता अभियान, पॉलीथीन मुक्त पर्यावरण, स्वच्छ भारत और पौधारोपण से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पर्वतारोहण से जोड़ने की भी बात कही।

आपको बता दें सरूताल ट्रैकिंग अभियान 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसके तहत 14 सदस्यीय ट्रैकिंग दल देहरादून से रवाना होकर देवजानी, केदारकांठा, दुंदा, तलहटी, सरुताल, डोबलका, सर, घिंगाड़ी, गंगटाड़ी के साथ ही अन्य स्थलों की की यात्रा करेगा। आपको बता दें कि सरुताल उत्तरकाशी में करीब 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र झील है। सरुताल ट्रैक पर गंगोत्री, स्वर्गारोहिणी, कालानाग और बन्दरपूंछ की मनोरम चोटियों के दर्शन होते है।