Tag Archives: आंचलिक गीत ठंडो रे ठंडो तेरी पानी की हवा ठंडो- लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी

नये अवतार में लांच हुआ ठंडो रे ठंडो वीडियो गीत

प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी का प्रसिद्ध वीडियो गीत ठंडो रे ठंडो पानी……. आप सभी को न सिर्फ याद होगा। बल्कि सभी की जुबां पर भी होगा। अब इस वीडियों गीत को आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ उतारा गया है।

तीर्थनगरी में सिफारिश म्यूजिक व आइसोबेरिक प्रोडक्शन हाउस की नई प्रस्तुति ठंडो रे ठंडो पानी…. को गढ़वाल महासभा ने लांच किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने कहा कि आज के दौर में युवा अपनी संस्कृति व भाषा, बोली को भूलते जा रहे है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण के लिये आंचलिक भाषाओं को बढ़ावा देने को जोर दिया।

एलबम के निर्देशक व संगीतकार विकास बहुगुणा व गिटार वादक अमित बडोनी ने बताया कि इससे पहले भी उनकी एलबम याद किले तू आणि सुपरहिट रही। अब उनका नया वीडियो गीत ठंडो रे ठंडो पानी……… नये रूप व नये अंदाज के साथ नये वाद्ययंत्रों के साथ आ रहा है। इससे पूर्व वीडियों गीत को डा. राजे नेगी, समाजसेवी कमल सिंह राणा, युवा गायक व संगीतकार विकास बहुगुणा, लोकगायक धूम सिंह रावत व सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से लांच किया। इस दौरान मौजूदा वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को यह वीडियो गीत जरूर पसंद आएगा। साथ ही आंचलिक संगीत व भाषा, बोली के लिये युवाओं को प्रेरित करेगा।