श्रीदेव सुमन नई पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देंगेः त्रिवेन्द्र

टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 74वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी, सुभाष पंत ओर डा. हर्षवंती बिष्ट को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने डॉ.एम.आर. सकलानी द्वारा सम्पादित पत्रिका सुमन सुधा टीकाराम मैठाणी की पुस्तक गुलदस्ता का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने टिहरी जन क्रान्ति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष करते हुये अपने प्राणी की बलि दे दी।

अमर शहीद श्रीदेव सुमन नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा दंेगे। वे हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की उपलब्धियों व संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए उनके संपूर्ण जीवन को अनुकरणीय बताया। इस दौरान श्रीदेव सुमन संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा वित्त मंत्री प्रकाश पन्त को सम्मानित किया गया।