सपा संस्थापक सदस्य स्व. बड़थ्वाल की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड ऋषिकेश इकाई की ओर से सपा के संस्थापक सदस्य दिवंगत विनोद बड़थ्वाल को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

कार्यकर्ताओं ने स्व०. बड़थ्वाल के द्वारा किये गये कार्यों को याद किया। प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता अतुल यादव ने कहा कि स्व. बड़थ्वाल ने सदैव समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा किया जाएगा। इस मौके पर उन्हें आज भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। इस मौके पर आभा बड़थ्वाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त), पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गौड़, प्रदेश सचिव व प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव, महानगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, अनिल शर्मा, प्रदेश सचिव राजपाल सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।