ऋषिकेश रियल एस्टेट एसोसिएशन ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश।
ऋषिकेश रियल एस्टेट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी त्रिवेणीघाट पहुंचे। उन्होंने सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि ऊरी आतंकवादी हमले में मारे गये शहीद जवानों की आत्मशांति के लिए गंगा आरती का आयोजन किया गया है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस का जो परिचय दिया है, वह काबिले तारिफ है। उनके साहस और जज्बे को हम सलाम करते है। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देकर सेना ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इससे सेना के जवानों का भी मनोबल बढ़ा है।

104

इस मौके पर सचिव राजीव खुराना, नितिन गुप्ता, राजेन्द्र सजवाण, दीपक चुग, धीरज मखीजा, संजय व्यास, प्रदीप दुबे, वीरेन्द्र जोशी, हरेन्द्र रावत, विशाल कककड़, विवेक तिवारी, अजीत कवंल, निशान्त मलिक, वीरेन्द्र अरोडा, मानव जौहर, नितिन गावड़ी, मंगा ओबराय, अनिल कुकरेती, प्रदीप गुप्ता, अशोक पाल, नवीन भटट, गोपाल सती आदि मौजूद थे।