ऋषिकेशः महाराणा प्रताप की जयंती पर किया भोजन वितरण

शिरोमणि महाराणा प्रताप की जंयती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से गरीबों एवं असहायों को भोजन वितरित किया गया।

मौके पर महासभा के अध्यक्ष डा नेगी ने बताया कि महाराणा प्रताप ने कई बार अकबर के साथ लड़ाई लड़ी। उन्हें महल छोड़कर जंगलों में भी रहना पड़ा। अपने पूरे जीवन में उन्होंने संघर्ष किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, विनायक गिरी, प्रवीन असवाल, सुरेश जोशी, राधे साहनी आदि उपस्थित थे।