सेवानिवृत्त एसडीओ ने ली कांग्रेस की सदस्यता

प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार कांग्रेस के रीती निति से प्रभावित होकर बड़ा तबका कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहे है इसी श्रृखला में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला के नेत्रत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने विधुत विभाग में एसडीओ के पद से सेवानिर्वित महेंद्र सिंह जी को साथियो सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

खरोला ने कहा की जिस तरीके से प्रदेश में कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है, उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है, उनको पदोन्नति नहीं दी जा रही है इन तमाम चीजों से परेशान होकर पूर्व कर्मचारियों का एक बड़ा धड़ व प्रदेश के सरकारी कर्मचारी आज कांग्रेस के तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहे है की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और कर्मचारियों को उसका लाभ प्राप्त हो।