• SANKHNAAD

  • Menu
  • मुख्य पृष्ठ
  • राज्य
    • जिले कि खबरै
      • अल्मोडा
      • उत्तरकाशी
      • उद्मम् सिघं नगर्
      • चमोली
      • चम्पावत्
      • टिहरी
      • देहरादुन्
      • नेनिताल्
      • पिथोरागड़
      • पोूडी गड्वाल्
      • बागेश्वर्
      • रुद्रप्रयाग्
      • हरिद्वार्
  • मंडल
    • कुमाऊं मंडल
    • गडवाल मंडल
  • संस्कृति
  • खेल जगत्
  • पर्यटन
  • पड़ोसी राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • स्वास्‍थ्य
  • देश विदेश
  • अन्य खबरै
SANKHNAAD
  • संस्कृति
  • राज्य
  • पर्यटन
  • खेल जगत्
  • मंडल
  • राजनीति
  • अन्य खबरै
  • युवा जगत्
  • क्राईम
Breaking News*
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण /*/दून में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग /*/मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार /*/प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग /*/सीएम ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ, प्रदेशवासियों को दी बधाई /*/सीएम धामी निर्देश पर प्रदेश में नामांतरण अभियान से 4943 प्रकरण का हुआ निस्तारण /*/लेखक गांव पहुंचे सीएम धामी ने किया ‘‘धरती का स्वर्ग उत्तराखंड’’ पत्रिका का विमोचन /*/ऋषिकेश में सीएम धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत /*/सीएम धामी ने श्रीनगर एनएच का किया स्थलीय निरीक्षण /*/मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास /*/

Sep142019

आरक्षण पर रार, सरकार के लिए मुसीबत बने यशपाल आर्य

sankhnaad युवा जगत् • राजनेीति • राज्य • उद्मम् सिघं नगर्

पदोन्नति में आरक्षण का मसला राज्य सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। इस मामले से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बीच बीते रोज सरकार ने आदेश जारी कर सरकारी सेवाओं के सभी संवर्गों में पदोन्नति प्रक्रिया स्थगित कर दी। साथ ही सरकार ने प्रदेश के लिए निर्धारित आरक्षण का नया रोस्टर भी जारी कर दिया। सरकारी सेवाओं में पदोन्नति पर पहले रोक लगाने और फिर सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती को लेकर आरक्षण का नया रोस्टर जारी होने के बाद सरकार के भीतर रार बढ़ गई है। सरकार के इस कदम से खफा परिवहन व समाज कल्याण मंत्री और आरक्षण का नया रोस्टर तय करने को गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इस्तीफे की पेशकश कर डाली। काबीना मंत्री आर्य और सत्तापक्ष के आरक्षित वर्गों के विधायकों के रुख से गर्मा रही अंदरूनी सियासत को भांपकर सरकार ने नाराज सहयोगियों को साधने की कसरत तेज कर दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के रोस्टर का परीक्षण करने को कैबिनेट सब कमेटी गठित की जाएगी। सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नतियों में लगी रोक को शीघ्र खोला जाएगा।
आरक्षण के नए रोस्टर में सीधी भर्ती में अनुसूचित जाति के लिए पहला पद खिसककर छठे स्थान पर चला गया। आरक्षित वर्गों के कार्मिकों के संगठन ने इसका विरोध किया। उन्होंने आरक्षित वर्गों के विधायकों के साथ ही समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य के समक्ष भी विरोध जताया। इसके बाद यशपाल आर्य ने कैबिनेट के फैसले का शासनादेश जारी नहीं करने के संबंध में सरकार और कार्मिक को पत्र लिखा। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से उक्त मामले को दोबारा कैबिनेट सब कमेटी को सौंपने का भरोसा काबीना मंत्री आर्य को दिया गया। बीती 11 सितंबर को कैबिनेट के एजेंडे में इस विषय के शामिल नहीं होने और नए आरक्षण रोस्टर के आदेश ने आर्य की नाराजगी को बढ़ा दिया।
पदोन्नति पर रोक लगने और नया आरक्षण रोस्टर जारी होने की जानकारी मिलने पर काबीना मंत्री यशपाल आर्य अपनी नाराजगी जताने से नहीं चूके। बीते बुधवार को देर सायं चली मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद काबीना मंत्री आर्य ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर अपना इस्तीफे देने की पेशकश कर दी। उस वक्त वहां चार मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। काबीना मंत्री आर्य के वहां से जाते ही मुख्यमंत्री ने मनुहार की कोशिशें भी तेज कर दीं। आनन-फानन एक वरिष्ठ मंत्री को वार्ता के लिए आर्य के पास भेजा गया। वरिष्ठ मंत्री सीधे यशपाल आर्य के यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंचे, लेकिन आर्य उनसे नहीं मिले।
बताते चलें कि बीती 24 जुलाई को मंत्रिमंडल ने नया आरक्षण रोस्टर तय करने को मंजूरी दी थी। इसके लिए काबीना मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कैबिनेट सबकमेटी गठित की गई। सबकमेटी के अन्य सदस्यों में दो मंत्री सुबोध उनियाल व अरविंद पांडे शामिल थे। सबकमेटी ने बीती 13 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट को बुधवार को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया। बाद में 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक में सबकमेटी की सिफारिशों के मुताबिक नए आरक्षण रोस्टर को मंजूरी दी गई। सरकार में अंदरखाने इस मसले पर गतिरोध का नतीजा ये हुआ कि नए आरक्षण रोस्टर का शासनादेश 11 सितंबर को कैबिनेट बैठक से ऐन पहले जारी किया। इस पूरी कसरत में तकरीबन डेढ़ माह का वक्त गुजरा।
देश की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री यशपाल आर्य आरक्षित वर्गों के कर्मचारियों की मांगों, खासतौर पर आरक्षण रोस्टर को लेकर मुखर रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी बतौर मंत्री उनके कार्यकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा गरमाया था। आर्य ने उस वक्त भी मामले में अहम भूमिका निभाई।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली निर्वाचित विधानसभा में स्पीकर रहे यशपाल आर्य कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरा करने में कामयाब रहे। वह पिछली कांग्रेस सरकार में भी बतौर मंत्री सशक्त भूमिका में रहे। पिछली सरकार में भी पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर कर्मचारियों के संगठन आमने-सामने आ गए थे। विवाद जब आगे बढ़ा तो आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के समर्थन में तत्कालीन काबीना मंत्री आर्य खुलकर आगे आ गए थे। यही नहीं आरक्षित वर्ग की मांगों और मुद्दों को लेकर वह कांग्रेस के भीतर भी खासे मुखर रहे।

शेयर करे..
Direct Recruitment • Promotion in Reservation • Reservation • Scheduled Caste • Twitter account of Chief Minister Trivendra Singh Rawat • Uttarakhand News
81 करोड की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास और लोकर्पण बज गया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल, अधिसूचना जारी
  • Latest Video

    More Videos

  • एक नजर में..

    मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर … read more

    शेयर करे..

    दून में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए … read more

    शेयर करे..

    मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार

    जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक और आत्मीय अनुभूति उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून … read more

    शेयर करे..

    प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत … read more

    शेयर करे..

    सीएम ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ, प्रदेशवासियों को दी बधाई

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवाचौथ का … read more

    शेयर करे..
  • ताजा खबरें

    • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण October 31, 2026
    • दून में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग October 31, 2026
    • मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार October 30, 2026
    • प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग October 30, 2026
    • सीएम ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ, प्रदेशवासियों को दी बधाई October 29, 2026
    • सीएम धामी निर्देश पर प्रदेश में नामांतरण अभियान से 4943 प्रकरण का हुआ निस्तारण October 29, 2026
    • लेखक गांव पहुंचे सीएम धामी ने किया ‘‘धरती का स्वर्ग उत्तराखंड’’ पत्रिका का विमोचन October 29, 2026
    • ऋषिकेश में सीएम धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत October 28, 2026
    • सीएम धामी ने श्रीनगर एनएच का किया स्थलीय निरीक्षण October 28, 2026
    • मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास October 28, 2026
    • सीएम प्रयासों से रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृती October 27, 2026
    • गैरसैंण सत्र में रखे अनुपूरक बजट को सीएम धामी ने बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में अहम कदम October 27, 2026
    • गैरसैंण सत्र में सीएम धामी ने रखा 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान October 27, 2026
    • एक नजरः गैरसैंण और धामी सरकार पर… October 27, 2026
    • विस सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, हुआ भव्य स्वागत October 26, 2026
    • सीएम ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग October 26, 2026
    • मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन October 26, 2026
    • सीएम धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल October 25, 2026
    • मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात October 25, 2026
    • मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण October 25, 2026
    • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय October 25, 2026
    • मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत October 25, 2026
    • कुमायूं दौरे पर सीएम, हेलीपैड में जानी नागरिकों की समस्याएं October 24, 2026
    • मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी October 23, 2026
  • Calendar

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
© 2026 SANKHNAAD
Website Developed and Hosted by World IT Dimensional Solutions
  • संपर्क करें
  • विज्ञापन
  • शिकायत
  • Admin_Login
  • Webmail_Login
  • RSS
  • Sitemap
TOP