महंगाई को मुद्दा बना केंद्र व राज्य सरकार का राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस ने फूंका पुतला

राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस ने कृषि कानून हुआ बढ़ती महंगाई के विरोध में संयुक्त रुप से केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

आज राजीव गांधी ऑल इंडिया कोंग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश मौर्या के नेतृत्व में सभी कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नटराज चैराहे पर एकत्रित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया ओर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर के विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदेश सचिव अंकुश मौर्या ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। इसके अलावा किसानों के ऊपर काले किसी कानूनों को थोपकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है और साथ ही प्रदेश सचिव जी ने यह भी कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए हम अधिक से अधिक प्रयास करेंगे और अपनी जीत का झंडा विधानसभा पर फहराएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सकलानी, प्रदेश महासचिव रमोला, नगर अध्यक्ष ऋषिकेश आईटी सेल आकाश कुमार, नगर उपाध्यक्ष अनमोल गोयल, रितिक कुमार, संतोष पैन्यूली, बलवंत सिंह चैहान आदि मौजूद थे।