टोल प्लाजा पर नहीं हुआ कोई निर्णय, सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी

सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा नेपाली फार्म स्थित प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध मे तीसरे दिन धरना दिया गया जिसमें सरकार द्वारा नेपाली फार्म टोल प्लाजा के लिए अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया जनता का आक्रोश क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ साफ नजर आता हुआ दिख रहा है।

उत्तराखंड आंदोलनकारी के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि टोल प्लाजा की समस्या ग्राम स्तर पर आम जन की समस्या है जिसमे सरकार व क्षेत्रीय विधायक पूरी तरह से विफल साबित हुए है जो कि बहुत निंदनीय है और हमे इस जन विरोधी फैसले के विरुद एक जुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर मलिक ने कहा कि यहाँ प्रदेश से लेकर नगर निगम तक भाजपा की सरकार है। उसके बावजूद भी भाजपा के साथ ही अन्य दलों से चुने जन प्रतिनिधि धरना और प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद को इस समस्या पर कड़ा रूख अपनाते हुए जनता के साथ खड़ा होना चाहिये।

मौके पर काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय सास्वत, प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावत, कनक धनाई, मधु सेमवाल, सरोजनी थपलियाल, अलका क्षेत्री, भगवती प्रसाद सेमवाल, प्रेम लाल शर्मा, मुकेश मनोडी, चंद्र मोहन भट्ट, गोकुल रमोला, हिमांशु पंवार, अमन पोखरियाल, जीवन रावत, प्यार सिंह, प्रवीन सिंह, कुंवर सिंह गुस्साई, विक्रम भंडारी, मनोज गुस्साई, उमेश चैहान, आशा सिंह चैहान, राकेश कंडियाल उपस्थित रहे।