ब्लड केंसर से जूझ रही महिला की मदद को आगे आया नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने ब्लड केंसर से जूझ रही महिला को कीमोथेरेपी के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि उन्हें स्थानिया महिला मंजू गुप्ता व अभिषेक गैरोला के जरिये जानकारी मिली कि एक महिला जिसका नाम अन्नू पत्नी मदन सिंह धामी को कीमोथेरेपी होनी है, मगर उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला का पति नोएडा में नोकरी करते थे। मगर कोरोना काल में वह भी छूट गयी है। इसके बाद नीरजा गोयल ने परिवार से मुलाकात की और स्थिति को जाना। मालूम हुआ कि महिला की इसी वर्ष 05 जनवरी को डिलीवरी भी हुई है। इसके बाद से ही उनका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है।

इसके बाद महिला की पीड़ा को देखते हुए नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने महिला को कीमोथेरेपी के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की।