बनखंडी के राजमिस़्त्री ने गृह क्लेश से परेशान होकर चुनी मौत, आत्महत्या

बनखंडी निवासी एक राजमिस्त्री ने गृह क्लेश के परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दरअसल, चूना भट्टा मार्ग गली नंबर 12 में किराए के मकान में रहने वाले 48 वर्षीय प्रकाश यादव ने आज कमरे में स्वयं को फांसी लगा ली। मूल रूप से बिहार निवासी प्रकाश यादव पुत्र लल्लन सिंह के घर में कई दिनों से पारिवारिक क्लेश चल रहा था। उनकी पत्नी अपने बेटे को लेकर घर से चली गई थी। आज पुलिस ने उनके कमरे का दरवाजा खोला तो वह कमरे में फांसी से लटके हुए पाए गए।

पुलिस के मुताबिक, प्रकाश यादव पिछले कई वर्षों से यहां राजमिस्त्री का काम करता था। मामला पारिवारिक क्लेश से जुड़ा बताया जा रहा है।