जन आशीर्वाद यात्रा का ऋषिकेश में हुआ भव्य स्वागत, स्पीकर के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ता

केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में आशीर्वाद यात्रा के ऋषिकेश आगमन पर नटराज चौक पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने अजय भट्ट को केंद्र में राज्यमंत्री के रूप में पर्यटन व रक्षा विभाग का दायित्व मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र से मिली इस नई जिम्मेवारी का अजय भट्ट भली-भांति निर्वहन करेंगे एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान देंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री के ऋषिकेश आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह है।

आशीर्वाद यात्रा नटराज चौक से प्रारंभ होकर देहरादून तिराहे, कोयल घाटी तिराहे से होकर नेपाली फार्म तक पहुंची जहां पर हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आशीर्वाद यात्रा पर पुष्प की बरसा के साथ जोरदार नारेबाजी हुई। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट फूल मालाओं से लादा गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा, अनीता तिवारी, उषा जोशी, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना, जितेंद्र अग्रवाल, जयंत किशोर शर्मा, सुंदरी कडंवाल, सुरेंद्र मोघा, पुनीता भंडारी,आरती दुबे, विजेंद्र मोगा, रमेश चंद शर्मा, नितिन सक्सेना एवं नेपाली फार्म तिराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन सिंह केंतुरा, चमन पोखरियाल, भगवान सिंह महर, अनीता राणा, समा पवार, प्रदीप धस्माना, लक्ष्मी गुरुंग, अमर खत्री, विजय जुगरान, भूपेंद्र रावत, कमला नेगी, राम रतन रतूड़ी, पद्मा नैथानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।