एसपीएस चिकित्सालय की कार्यकारिणी का गठन, हुकम सिंह अध्यक्ष व सचिव बने विकास धस्माना

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संगठन की एसपीएस राजकीय चिकित्सालय की कार्यकारिणी गठित की गई। संगठन में सर्वसम्मति से हुकम सिंह नेगी को अध्यक्ष और सचिव की बागडोर विकास धस्माना को सौंपी गई है।

सर्वसम्मति से संगठन शाखा का पुनर्गठन कर हुकम सिंह नेगी को अध्यक्ष और विकास धस्माना को सचिव चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी भट्ट, हेमवती असवाल, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह मनवाल, शिव सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोहन लाल चमोली, संयुक्त सचिव सीमा जुगरान, सारिका भंडारी, संगठन सचिव रमेश पठोई, हेमलता रयाल, प्रचार सचिव बृजेश कुमार, संगीता पुंडीर, सलाहकार बीपी भट्ट, केके शर्मा, ऑडिटर पद पर राजू सब्बरवाल और वासुदेव को नियुक्त किया गया। संरक्षक वीपीएस रावत, जबकि कार्यकारिणी सदस्य प्रवेश रतूड़ी, कुलदीप कठैत, मीना उनियाल, सुनील कुमार बनाए गए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।