सूर्यास्त होने के बाद भी गंगा में राफ्ट चलाने पर हुआ जुर्माना

मुनिकीरेती पुलिस ने सूर्यास्त के बाद राफ्टिंग के अंतिम छोर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई राफ्ट देर से पहुंची। सभी के जबाव से संतुष्ट होने पर उन्हें आगे ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी। वहीं एक राफ्ट से संतोष जनक जवाब न मिलने पर उसपर 5000 रूपए का जुर्माना लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने आगामी यात्रा सीजन के दृष्टिगत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सूर्यास्त के पश्चात चलने वाली रॉफ्ट चालको को जल पुलिस की मदद से नीम बीच पर रोक लिया। इस दौरान अधिकतर राफ्ट को चालको ओर यूनियन की ओर से विलंब के कारणों से संतुष्ट होते हुए प्रभारी निरीक्षक ने भविष्य के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, अत्यधिक विलंब से पहुचने वाली एक राफ्ट संख्या 155 पर मौके पर 5000 रुपए का जुर्माना किया है।

विदित हो कि पिछले तीन माह में रॉफ्टों से आधा दर्जन दुर्घटनाएं हुई है जिनमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इस संबंध में एक मामले में थाना मुनिकीरेती पर अभियोग पंजीकृत वर्तमान में विवेचना प्रचलित है।

कैंपों में डीजे पर भी लगेगा प्रतिबंध

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने बताया कि क्यारकी निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने क्यारकी स्थित कैंपों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कैंपों में किसी भी प्रकार का डीजे व ध्वनि प्रदूषण न करने की हिदायत दी। कैम्पो में अब डीजे का प्रयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बता दें कि कैम्प संचालकों ओर ग्रामीणों के मध्य आए दिन विवाद होते हैं। जिनमें डीजे प्रमुख विवाद है। प्रभारी निरीक्षक ने जांच में पाया गया कि कैम्पो में प्रतिदिन शाम ढलते ही 12-1 बजे तक तेज आवाज में कर बजाए जा रहे है। इस कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए डीजे का प्रयोग करने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।