राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा में सम्मान के साथ डॉ नेगी को मिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मुद्दे पर शानदार कार्य सहित लोकभाषा के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीर्थ नगरी के प्रमुख समाज सेवी डॉ राजे सिंह नेगी को प्रवासी उत्तराखंडियों के सबसे प्रमुख संगठन राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वधान में लुधियाना में आयोजित सम्मेलन के दौरान डॉ नेगी को संगठन की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। सम्मेलन के दौरान डॉ नेगी की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्र खुल्वे एवं संस्थापक महासचिव संजीव नेगी ने संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित करते हुए उनके द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य एवं लोकभाषा के क्षेत्र में किये जा रहे सामाजिक कार्यो हेतु उनको सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा मे डॉ राजे सिंह नेगी के पास उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व था।

उक्त जानकारी देते हुए नवमनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नेगी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजिका समाज सेविका सरिता भंडारी के संचालन में आयोजित हुए समारोह में देश के 10 राज्यो की 20 महिलाओं को भी उनके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो हेतु मां नंदा शक्ति सम्मान से नवाजा गया।