शेयर ब्रोकर ने फंदा लगाकर जान दी

एक आश्रम के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
डिप्रेशन में रहने के कारण मां के साथ घूमने आया था ऋषिकेश
ऋषिकेश।
लक्ष्मणझूला पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक आश्रम में मोहित सिंह (28) पुत्र वेदपाल सिंह निवासी फ्लैट नंबर 1046 पॉकेट-3 सेक्टर-19, द्वारका (नई दिल्ली) अपनी मां के साथ ठहरा था। शुक्रवार की सुबह मां गंगा घाट पर पूजा करने के लिए चली गई। जबकि मोहित आश्रम के कमरे में ही रुका था। कुछ देर बाद जब वह लौटीं तो देखा कि मोहित फंदे पर लटका हुआ था। महिला के चिल्लाने पर आश्रम के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पर पुलिस को दी। 103
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार मोहित की मां ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इसके चलते वह बेटे को लेकर ऋषिकेश घूमने आई थीं। वह तीन दिन से आश्रम में ठहरे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहित सिंह दिल्ली में शेयर ब्रोकर का काम करता था। कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी तमाम पहुलाओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के पिता वेदपाल सिंह को सूचित कर दिया गया है।