धूम सिंह रावत का गढ़वाली एलबम ‘पदमा’ लांच

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै ने की लांचिंग
यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं एलबम के गीत कों

ऋषिकेश।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै ने गायक धूम सिंह रावत के गढ़वाली एलबम ‘पदमा’ के गीतों को लांच किया। इन गीतों को यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। उन्होंने लोक गीतों को बढ़ावा देने की अपील की।
ऋषिकेश प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि आज हमारी भाषा बोली विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है। युवा पीढ़ी अपनी भाषा-बोली नहीं बोल रहे। केवल लोक गीतों के माध्यम से ही पहाड़ की बोली जिंदा है। उन्होंने पहाड़ के लोगों से बोली-भाषा को बढ़ावा देने की अपील की। कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि राज्य की बोली-भाषा को लेकर सरकार प्रयास कर रही है। सामूहिक प्रयास से ही सफलता मिल सकती है। कहा कि उत्तराखंड फिल्म बोर्ड का गठन किया जा चुका है, लेकिन राजनीतिक कारणों से विवाद हो रहा है। गढ़वाल फिल्मों के निर्देशक बलदेव राणा ने कहा कि जन सहयोग से ही क्षेत्रीय फिल्मों और नाटकों को सफलता मिल सकती है।

103

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजे नेगी ने किया। इस मौके पर कमल सिंह राणा, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर रामगिरी महाराज, प्रतीक यादव, उत्तम सिंह असवाल, जगत सिंह रावत, विक्रम नेगी, लक्ष्मण सिंह धर्मशक्तु, वीरेन्द्र नौटियाल, रवि कुकरेती, कलम सिंह बिष्ट, राजा ढिंगरा आदि मौजूद रहे। उधर, कैबिनेट मंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर संतोष जताया। कहा कि इस वर्ष अब तक साढ़े 13 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2012-13 का रिकार्ड तोड़ने की उम्मीद जताई। वहीं, चारधाम यात्रा बस टर्मिनल की समस्याओं के शीघ्र निवारण की बात कही।