कांग्रेस प्रदेश सचिव ने लेबर कार्ड को लेकर आ रही समस्या को जाना

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मलिन बस्तियों से श्रम विभाग द्वारा बेवकूफ बनाने का मामला सामने आया जैसे लेवर कार्ड की समस्या जिसमे कई क्षेत्र के लोगांे ने 2 साल से पूरे दस्तावेज के साथ अपना फॉर्म जमा करा रखा है उनका भी श्रम विभाग की लापरवाही के चलते किसी का भी लेबर कार्ड ऑनलाइन नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि बड़ा खेद का विषय है, जिसकी लड़ाई अब कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। कहा कि मजदूर वर्ग काम करने जाएगा या श्रम विभाग के चक्कर काटेगा। उन्होंने श्रमायुक्त को पत्र लिखकर मामले का निस्तारण करने को कहा। साथ ही लेबर कार्ड की समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।